36 C
Lucknow
Saturday, July 11, 2026

कानपुर में इन्वर्टर-बैटरी की दुकान में चोरी, लाखों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

Must read

 

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक इन्वर्टर-बैटरी की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से 6-7 इन्वर्टर, बैटरियों सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चोर रात के समय दुकान में घुसे और इन्वर्टर, बैटरियों के साथ अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है।

पनकी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article