28 C
Lucknow
Saturday, September 5, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर चीनी लहसुन की बड़ी खेप बरामद

Must read

 

119 बोरियों में मिला 3,332 किलो लहसुन, तस्करी के लिए घर में किया गया था डंप; संयुक्त टीम की कार्रवाई

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीनी लहसुन की खेप बरामद की है। निचलौल थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान एक घर में डंप करके रखा गया करीब 3,332 किलोग्राम लहसुन बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, तस्करी के लिए लहसुन को एक घर में छिपाकर रखा गया था। सूचना मिलने के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कुल 119 बोरियां बरामद हुईं, जिनमें चीनी लहसुन भरा हुआ था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे बरामद लहसुन और उसे घर में जमा करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में लहसुन कहां से लाया गया था और इसे सीमा पार तस्करी के लिए किसे भेजा जाना था।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी करती हैं। ऐसे में एक ही स्थान से हजारों किलोग्राम लहसुन की बरामदगी को महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
संयुक्त टीम अब बरामद लहसुन के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय लोगों की जानकारी जुटा रही है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के आधार पर तस्करी के संभावित नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
निचलौल क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई ने सीमा क्षेत्र में अवैध तरीके से सामान के भंडारण और तस्करी पर सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती को भी सामने ला दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article