27 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

बारिश के बाद फिर धंसी डॉट नाला सड़क, आसपास के मकानों पर मंडराया खतरा

Must read

 

कानपुर। शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच हर्ष नगर स्थित डॉट नाला क्षेत्र में सड़क धंसने से बड़ा हादसा टल गया। बारिश के बाद नाला ढहने से करीब 30 फीट चौड़ी सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे आसपास के इलाके में खतरा बढ़ गया है।

सड़क धंसने की घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। खतरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से आसपास के मकानों को खाली कराने का नोटिस दिया गया है। जर्जर भवन को भी नगर निगम ने गिरा दिया है। बताया गया कि संबंधित भवन को कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त किया गया।

बारिश के कारण डॉट नाला क्षेत्र में मरम्मत और राहत कार्य में भी बाधा आ रही है। लगातार पानी भरने और मिट्टी के कमजोर होने से सड़क व आसपास के हिस्सों में खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक डॉट नाला क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने और नाले से जुड़ी समस्याएं सामने आती रही हैं। अब दोबारा सड़क धंसने के बाद लोगों को आसपास के मकानों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।
नगर निगम और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल क्षेत्र में आवाजाही और आसपास के भवनों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। बारिश थमने के बाद मरम्मत कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article