27 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ चयन पर आज फैसला संभव, तीन नामों के पैनल पर होगी चर्चा

Must read

 

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन को लेकर आज अहम बैठक होने जा रही है। सीईओ चयन के लिए गठित खोज समिति अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप चुकी है। समिति ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीन सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया है।
सीईओ पद के लिए देशभर से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। कुल 5,585 आवेदन मिलने के बाद प्रारंभिक छंटनी में करीब 600 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया। इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार आयोजित किए गए। साक्षात्कार और अन्य मानकों के आधार पर समिति ने तीन नामों को अंतिम पैनल में शामिल कर ट्रस्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
अब ट्रस्ट की बैठक में तीनों नामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। चर्चा के बाद पैनल में शामिल किसी एक उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। हालांकि अंतिम निर्णय ट्रस्ट की सहमति और बैठक में होने वाली चर्चा के बाद ही स्पष्ट होगा।
सीईओ की जिम्मेदारी राम मंदिर निर्माण से जुड़े प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी। ऐसे में चयन प्रक्रिया को लेकर ट्रस्ट स्तर पर विशेष सावधानी बरती जा रही है।
मणिराम दास छावनी में दोपहर तीन बजे होने वाली बैठक को इसी लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में सीईओ चयन के साथ प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article