33.9 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

सुल्तानपुर: पुलिस चौकी में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, वीडियो वायरल

Must read

 

सुल्तानपुर
नगर कोतवाली की शाहगंज पुलिस चौकी में बुधवार रात भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन का एक युवक को चौकी प्रभारी के सामने थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पीड़ित अरुण कोरी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेत्री और उनके पुत्र ने पहले सड़क पर उनके साथ मारपीट की और बाद में पुलिस चौकी पहुंचकर भी उनके साथ अभद्रता की।

अरुण कोरी के अनुसार, वह शहर के मुरारीदास की गली स्थित एक निजी फर्म में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि बुधवार को शाहगंज चौराहे पर पूजा कसौधन और उनके पुत्र रौनक कसौधन ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। किसी तरह वह वहां से बचकर शाहगंज पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी अविनाश चंद्र से शिकायत की। आरोप है कि इसी दौरान पूजा कसौधन भी चौकी पहुंचीं और चौकी प्रभारी की मौजूदगी में उन्होंने अरुण को थप्पड़ मार दिया।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेत्री ने धमकी देते हुए कहा कि “शासन-प्रशासन मेरा है, तुम मर जाओगे तो कोई पूछने वाला नहीं मिलेगा।” इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर ध्यान आकर्षित किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता सहित सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article