29 C
Lucknow
Friday, August 28, 2026

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती समेत किशोरी घायल

Must read

 

मोहम्मदाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपती और उनकी 16 वर्षीय पुत्री सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसा पखना चौराहे के पास उस समय हुआ, जब सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

थाना मीरापुर क्षेत्र के ग्राम नगला दाड़ी निवासी रामकुमार के 48 वर्षीय पुत्र दशरथ सिंह अपनी पत्नी शिमला देवी (47) और पुत्री अनु (16) के साथ बाइक से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के लिए थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम नगला चंदेल स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। पखना चौराहे के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सनी मिश्रा ने उनका उपचार शुरू किया।

घटना के बाद राहगीरों ने कार को पकड़ लिया। चालक और कार को राजेंद्र नगर चौकी पर रोक दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव पांडे ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article