32 C
Lucknow
Thursday, August 27, 2026

स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने पर मुख्यमंत्री योगी की एआईएफ प्रतिनिधियों से वार्ता

Must read

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में भारत इनोवेटर्स एवं उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड समर्थित वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की। बैठक में प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत करने, नवाचार को प्रोत्साहन देने तथा निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए निवेश आधारित गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाशाली युवाओं और नए उद्यमों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे रोजगार के साथ-साथ नए व्यवसायिक अवसर भी सृजित हों।

भारत इनोवेटर्स तथा उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड समर्थित एआईएफ के प्रतिनिधियों के साथ हुई इस वार्ता को प्रदेश में स्टार्टअप और निवेश के क्षेत्र में नई संभावनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फोटो कैप्शन: लोकभवन, लखनऊ में भारत इनोवेटर्स एवं उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड समर्थित एआईएफ के साथ वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article