28.6 C
Lucknow
Monday, October 12, 2026

चंद्रशेखर की जन्मशती की तैयारियों को लेकर कैबिनेट सचिव से मिले एच.एन. शर्मा

Must read

 

छात्र राजनीति, वस्तु मूल्य निर्धारण और पूर्व प्रधानमंत्री के सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार रहे एच.एन. शर्मा ने कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन से मुलाकात कर छात्र राजनीति, वस्तुओं के मूल्य निर्धारण तथा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशती समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर संसदीय मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में चंद्रशेखर द्वारा किए गए व्यापक सामाजिक कार्यों और आमजन से उनके गहरे जुड़ाव का भी उल्लेख किया।
शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर का सार्वजनिक जीवन केवल राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने सामाजिक सरोकारों और युवाओं के मुद्दों को भी सदैव प्रमुखता दी। जन्मशती के अवसर पर उनके विचारों, संघर्ष और सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है।
बैठक में छात्र राजनीति की बदलती भूमिका, आम जनता को प्रभावित करने वाले वस्तुओं के मूल्य निर्धारण तथा स्वर्गीय चंद्रशेखर की जन्मशती के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article