32 C
Lucknow
Monday, August 24, 2026

नशे मे धुत सिपाहियो ने दो युवको को जमकर पीटा

Must read

 

भीड़ ने किया जमकर हंगामा

सीओ तिर्वा एवं कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांन्त कराया मामला

जिले के ठठिया थाने का मामला

कन्नौज। जिले के ठठिया थाने मे तैनात दो सिपाहियो ने रविवार रात 11 बजे नशे मे दो युवको को जमकर पीट दिया जिससे नाराज भीड ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। जानकारी पर तिर्वा सीओ कुलवीर सिंह एवं तिर्वा कोतवाल मौके पर पहुंचे। आरोपी सिपाहियो पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शान्त कराया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीव 11 बजे ठठिया थाने के समीप दो कांवड़ियों के बीच किसी बात को लेकर झगडा हो गया।जिस पर ठठिया महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष गगन अग्निहोत्री एवं उनके साथ राज राठौर ने बीच बचाव की कोशिश की तभी ठठिया थाने की जीप से दो सिपाही वहां पहुंच गये और बीच बचाव कर रहे गगन अग्निहोत्री और राज राठौर को जीप मे बैठाकर थाने ले आये और उन्हे जमकर पीट दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही ठठिया से लोगो की भीड थाने पहुंच गई और पुलिस के खिलाफ नारेवाजी करने लगी।
गगन ने बताया कि उसकी अकारण पिटाई की गई वह तो बीच बचाव कर रहा था। भीड़ ने आरोप लगाया कि सिपाही अभिषेक यादव और यशपाल नशे मे थे। भीड ने सिपाहियो का मेडिकल कराने की मांग की लेकिन आरोपी सिपाहियो का मेडिकल नही कराया गया।
रात 12 बजे सीओ तिर्वा कुलबीर सिंह एवं तिर्वा कोतवाल संजय शुक्ला ठठिया थाने पहुंचे और उत्तेजित लोगों से बात की। उन्होने आरोपी सिपाहियो के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शान्त हुए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article