30 C
Lucknow
Monday, August 24, 2026

खुदागंज-सिंघीरामपुर मार्ग से सिंघ भवानी मंदिर तक सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी

Must read

 

फर्रुखाबाद। खुदागंज-सिंघीरामपुर मार्ग से सिंघ भवानी मंदिर तक कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में डस्ट की जगह मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की देखरेख में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में डस्ट के स्थान पर मिट्टी डाले जाने से सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया तो सड़क जल्द ही खराब हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और यदि मानकों के विपरीत सामग्री का प्रयोग पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकारी धन से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरती जाए और सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article