32 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

जमीन विवाद से परेशान महिला ऐशबाग स्टेशन के टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Must read

 

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गाजीपुर से आई एक महिला स्टेशन परिसर में लगे टॉवर पर चढ़ गई। महिला के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही रेलवे परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित टॉवर से नीचे उतार लिया।

बताया जा रहा है कि महिला जमीन से जुड़े विवाद से परेशान थी और इसी समस्या को लेकर गाजीपुर से लखनऊ पहुंची थी। टॉवर पर महिला के चढ़ने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सावधानी बरतते हुए उसे नीचे उतारा।

पुलिस ने महिला से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। घटना के कारण कुछ समय के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article