33 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

नई पीढ़ी गलत को गलत कहने से नहीं डरती: अखिलेश

Must read

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए नई पीढ़ी को जागरूक और बेबाक बताया। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी में संकोच नहीं है और वह गलत को गलत कहने का साहस रखती है। लोहिया के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बुराई खत्म करनी है तो बुरे को बुरा कहना पड़ेगा और नई पीढ़ी यही काम कर रही है।
अखिलेश यादव ने प्रदेश में सड़क और विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने करीब चार हजार करोड़ रुपये की सड़क के पानी में ढहने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी परियोजनाओं की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे में गड्ढे होने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई।
उन्होंने अवैध नक्शों के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा और आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा अवैध नक्शे भाजपा से जुड़े लोगों के हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में भी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
सपा अध्यक्ष ने सरकारी विद्यालयों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 26 हजार स्कूल बंद हुए हैं और कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता स्कूलों तक पहुंचेंगे। वंदे मातरम् के मुद्दे को भी उन्होंने भाजपा से जोड़ते हुए सवाल उठाया।
महंगाई के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि रोजमर्रा की चीजें महंगी हैं और इसका कारण मुनाफाखोरी है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में एक बड़ा संकट भाजपा है और भाजपा हटेगी तो संकट हटेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article