31.7 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Must read

 

काशी विश्वनाथ से लोधेश्वर और गोला गोकर्णनाथ तक भक्तों की भारी भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लखनऊ। महाशिवरात्रि से पहले उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। काशी विश्वनाथ से लेकर बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव और लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ धाम तक सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास के इलाके गूंजते रहे।
वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए।
बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। दूर-दराज के जिलों से श्रद्धालु गंगाजल और कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में लगातार भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ धाम में भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर शिवालय पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
महाशिवरात्रि के मद्देनजर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस तथा प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और निगरानी के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
प्रदेशभर के शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आस्था और भक्ति के इस माहौल में मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article