31.7 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

उत्तर प्रदेश में प्रदेशव्यापी छात्र आंदोलन की तैयारी

Must read

 

जेन जी,आंदोलन से जुड़े एक्टिविस्ट होंगे एकजुट, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर बनेगा बड़ा मंच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छात्र और युवा आंदोलनों को लेकर बड़े अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेशभर के छात्र-युवा कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने की कवायद की जा रही है। प्रस्तावित अभियान में Gen Z आंदोलन से जुड़े एक्टिविस्ट के साथ ही अलग-अलग छात्र और युवा आंदोलनों में सक्रिय रहे कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग शहरों और विश्वविद्यालय परिसरों से छात्र-युवाओं को जोड़ने की तैयारी है। आयोजकों का फोकस शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर व्यापक आंदोलन खड़ा करने पर है। इसके लिए विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक समूहों से जुड़े युवाओं से संपर्क किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस अभियान को किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित रखने के बजाय विभिन्न विचारधाराओं और दलों से जुड़े छात्र-युवाओं को भी मंच पर आने का न्योता दिया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य छात्र और युवा मुद्दों पर साझा मंच तैयार करना बताया जा रहा है।
प्रदेश के कई शहरों और कैंपसों से छात्र प्रतिनिधियों तथा युवा कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी है। आने वाले दिनों में अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रम और आंदोलन से जुड़े प्रमुख मुद्दों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। शिक्षा और रोजगार को लेकर प्रस्तावित इस अभियान पर अब राजनीतिक और छात्र संगठनों की भी नजर है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article