33.5 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

किसानों का प्रदर्शन, खाद-पानी के मुद्दे पर पैदल मार्च आज

Must read

 

लखनऊ। खाद और सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर किसान आज राजधानी में प्रदर्शन करेंगे। नहरों में समय से पानी नहीं पहुंचने से नाराज किसान परिवर्तन चौक से जनभवन तक पैदल मार्च निकालेंगे।
किसानों का कहना है कि समय पर नहरों में पानी उपलब्ध नहीं होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वहीं खाद की उपलब्धता को लेकर भी किसानों में नाराजगी है। इसी को लेकर किसान अपनी मांगों को लेकर राजधानी की सड़कों पर उतरेंगे।
बताया गया है कि किसानों का पैदल मार्च थोड़ी देर में शुरू होगा। मार्च के बाद किसान राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर खाद की पर्याप्त उपलब्धता और नहरों में समय से पानी छोड़े जाने की मांग करेंगे।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसानों के मार्च के कारण राजधानी के संबंधित मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article