26.5 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

फर्रुखाबाद में अवैध अस्पतालों पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब नहीं बख्शे जाएंगे नियम तोड़ने वाले

Must read

 

– जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर का सख्त रुख
– अवैध अस्पताल होंगे सील
– दोबारा खुलने नहीं दी जाएगी सील
– ऐसा ही अभियान अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी सेंटेंरों पर शीघ्र
– आम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

फर्रुखाबाद। जनपद में बिना मानक, बिना पंजीकरण और नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे अवैध अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों, समेत अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर, पैथोलॉजी केंद्रों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य विभाग के मानकों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

डीएम के निर्देश पर चिन्हित किए जा रहे अवैध अस्पतालों की जांच के बाद उन्हें सील किया जाएगा। प्रशासन का फोकस केवल सीलिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सील किए गए अस्पताल दोबारा अवैध रूप से संचालित न हो सकें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी हो। यदि कोई सील किया गया अस्पताल दोबारा संचालित होता पाया गया तो संबंधित संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, जिले में लंबे समय से कई ऐसे अस्पताल संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं, जहां बिना आवश्यक अनुमति, प्रशिक्षित चिकित्सकों और निर्धारित मानकों के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। ऐसे अस्पताल मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे।
प्रशासन की इस सख्ती के बाद अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article