30.4 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

अतीक अहमद के बेटे की दुर्घटनाग्रस्त कार की फोरेंसिक जांच, दो उपन्यास समेत कई सामान मिले

Must read

 

झांसी/प्रयागराज। अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने कार से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए, जिन्हें साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में ले लिया।

फोरेंसिक जांच में कार से ‘स्टेशनरी ऑफ तेहरान’ और ‘इडियट’ नाम के दो उपन्यास मिले। इसके अलावा कार में सवार लोगों का निजी सामान, गुटखा तथा इत्र की एक शीशी भी बरामद हुई।

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने वाहन के अंदर और बाहर से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। जांच एजेंसियां दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की हर पहलू से पड़ताल कर रही हैं।

गौरतलब है कि इस सड़क हादसे में अबान अहमद और उसके मित्र सोनू की मौत हो गई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article