37.8 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की याकूतगंज इकाई का गठन, अनूप दुबे बने अध्यक्ष

Must read

फर्रुखाबाद। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के संगठन विस्तार अभियान के तहत शनिवार को याकूतगंज स्थित शिव मंदिर परिसर में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने की। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब संगठन मजबूत और सक्रिय हो। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से व्यापारियों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन व्यापारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
इसके बाद याकूतगंज व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अनूप दुबे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रमन वर्मा को महामंत्री, पंकज गुप्ता, दुर्विजय राजपूत एवं पूरन शर्मा को उपाध्यक्ष, जीतू गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन राजपूत को कोषाध्यक्ष, अनमोल गुप्ता, नंदराम राठौर एवं संतेन्द्र यादव को मंत्री, विमल गुप्ता तथा लक्ष्मीकांत को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा भानू सहित अन्य व्यापारियों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि याकूतगंज के व्यापारियों को संगठित कर उनकी आवाज को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, जिला प्रवक्ता लाखन सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article