27 C
Lucknow
Monday, August 17, 2026

नाग पंचमी पर सकवाई में सजा दंगल, करीब 40 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Must read

मोहम्मदाबाद। नाग पंचमी के अवसर पर ग्राम सकवाई स्थित शिव मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के साथ एटा, अलीगंज, जैथरा, छिबरामऊ, कुरावली और फिरोजाबाद से आए पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में करीब 40 पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां हुईं। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि ड्रा रहने वाली कुश्तियों में भी पहलवानों को उचित धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।

दंगल में मुख्य आकर्षण के रूप में बड़ी कुश्ती के विजेता के लिए रेंजर साइकिल का पुरस्कार रखा गया था। आयोजन अजय पाल सिंह के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह राठौड़ रहे। व्यवस्थापक की जिम्मेदारी संजय सिंह, रमेश सिंह और रघुवीर सिंह ने संभाली, जबकि रेफरी की भूमिका प्रमोद कुमार ने निभाई।

दंगल की पहली कुश्ती डुबका निवासी मोहित और मोहम्मदाबाद निवासी अमन के बीच हुई, जिसमें अमन ने जीत दर्ज की। इसके बाद अलीपुर खेड़ा निवासी प्रिंस और जैथरा निवासी प्रांशु के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्रांशु विजयी रहे। वंथल निवासी सोनू और नगला धूरा निवासी मदन के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।

वहीं अलीगंज निवासी हासिम और जैथरा निवासी शिवा के बीच हुए मुकाबले में हासिम ने जीत हासिल की। इसके अलावा अन्य पहलवानों के बीच भी कई रोमांचक मुकाबले हुए।

लास्ट कुश्ती टूंडला निवासी राहुल तथा आगरा निवासी करुआ के बीच हुई है जिसमें राहुल ने कुश्ती जीत कर बाजी मार ली। और प्रथम पुरस्कार के रूप में लगभग 8000 रूपये की रेंजर साइकिल तथा 1100 रुपए नकद इनाम अपने नाम किया है। उपविजेता करुआ को 1100 का नगद ईनाम दिया गया।

कुश्तियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
थाना पुलिस बल सुरक्षा के लिए मौके पर तैनात रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article