25.5 C
Lucknow
Friday, October 9, 2026

विश्व डाक दिवस: डिजिटल युग में भी डाकघर की अहमियत बरकरार

Must read

 

फर्रुखाबाद:(ब्यूरो) हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल डाक सेवाओं के इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के महत्व को समझने का भी दिन है, जिसने सदियों तक लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने, सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। बदलते समय के साथ संचार के साधन भले ही तेजीसे आधुनिक हुए हों, लेकिन डाक विभाग की उपयोगिता आज भी समाप्त नहीं हुई है। एक समय था जब अपनों तक संदेश पहुंचाने का सबसे विश्वसनीय माध्यम डाकघर हुआ करता था। डाकिया गांव की गलियों में किसी के घर चिट्ठी लेकर पहुंचता था तो वह केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि दूर बैठे किसी अपने की भावनाएं, खुशियां, दुख और उम्मीदें लेकर आता था। किसी के घर नौकरी का नियुक्ति पत्र पहुंचता, किसी के लिए परीक्षा का परिणाम आता तो किसी परिवार को अपनों का हाल जानने का अवसर मिलता था। डाकिये की आवाज और उसके हाथ में थमा लिफाफा लोगों के जीवन में उत्सुकता तथा भावनाओं का संचार कर देता था।समय बदला और इंटरनेट, मोबाइल फोन, ई-मेल तथा सोशल मीडिया ने संचार की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया। अब कुछ ही सेकंड में दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक संदेश पहुंच जाता है। ऐसे में चिट्ठियों का चलन काफी कम हुआ है, लेकिन डाक विभाग की भूमिका केवल पत्र पहुंचाने तक सीमित नहीं है। पार्सल सेवा, पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, बचत योजनाएं, वित्तीय सेवाएं और सरकारीयोजनाओं से जुड़ी सुविधाएं आज भी आम नागरिकों के लिए उपयोगी हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर लोगों को बैंकिंग और अन्य आवश्यक सेवाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है। डाक विभाग की सबसे बड़ी ताकत उसकी व्यापक पहुंच है।
बल्कि देश के सामाजिक और आर्थिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी सेवाओं को मजबूत करना, इसकी पहुंच बढ़ाना और जनता का विश्वास बनाए रखना समय की मांग है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article