44.5 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

मोटरसाइकिल में चाबी लगाने से रोका तो बरसे लाठी-डंडे

Must read

– धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
– चार पर मुकदमा

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद। संकिसा रोड पर एक मोटरसाइकिल में चाबी लगाने का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा सकवाई निवासी आसिफ खान ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 जून 2026 को शाम करीब 4:30 बजे वह संकिसा रोड स्थित चौहान किराना स्टोर पर घरेलू सामान खरीदने गया था। उसकी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी थी।

आरोप है कि इसी दौरान सौरभ निवासी तुलजापुर, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी उसकी बाइक में चाबी लगाने का प्रयास करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।

पीड़ित के अनुसार कुछ ही देर में सौरभ के साथ रामलखन निवासी खजुरी तथा दो अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, धारदार हथियार से हमला कर घायल करने तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article