30.7 C
Lucknow
Monday, September 28, 2026

चार दिन में 185 मिमी बारिश से लखनऊ में बदला मौसम, मानसून में सामान्य से 25% ज्यादा बरसा पानी

Must read

लखनऊ। राजधानी में पिछले चार दिनों से जारी बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। हालांकि मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने के साथ एक-दो दौर बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

1 जून से 27 सितंबर तक लखनऊ में 846.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 675.7 मिलीमीटर बारिश होती है। इस तरह मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 25 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पिछले चार दिनों में ही 185.4 मिलीमीटर से अधिक पानी बरसा है।

रविवार देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 21.2 डिग्री रहा। दिन में 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकतम आर्द्रता 98 और न्यूनतम 95 प्रतिशत रही।

24 सितंबर तक राजधानी में मानसूनी बारिश का आंकड़ा 661.2 मिलीमीटर था, जो सामान्य 662.8 मिलीमीटर से थोड़ा कम था। इसके बाद लगातार हुई बारिश से महज कुछ दिनों में आंकड़ा बढ़कर 846.6 मिलीमीटर पहुंच गया। इससे मानसून की कुल बारिश सामान्य औसत से काफी ऊपर चली गई।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बारिश का मौजूदा सिस्टम अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। अगले एक-दो दिनों में तेज बारिश का दौर कम होने की संभावना है और बारिश मुख्य रूप से तराई क्षेत्रों तक सीमित रह सकती है। सितंबर के अंत तक हल्की छिटपुट बारिश के बाद अक्टूबर से प्रदेश में मौसम सामान्य और साफ होने की संभावना जताई गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article