फर्रुखाबाद। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं अजय बुक स्टाल के संचालक विजय वर्मा का मंगलवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही व्यापारिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विजय वर्मा बढ़पुर निवासी अजीत वर्मा (चंद्रा चश्मे वाले) के वयोवृद्ध पिता थे। वे लंबे समय से पुस्तक व्यवसाय से जुड़े रहे और शहर के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। वे बनाकस (व्यापार संगठन) के पदाधिकारी भी रहे और व्यापारियों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते थे।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे उनके आवास से पांचाल घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
अजय बुक स्टाल के संचालक विजय वर्मा का निधन, व्यापार जगत में शोक की लहर


