41.3 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

उरई कोतवाली में ड्यूटी के दौरान महिला-पुरुष सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी ने लिया संज्ञान

Must read

जालौन। उरई कोतवाली में तैनात एक महिला और एक पुरुष सिपाही का ड्यूटी के दौरान कथित आपत्तिजनक व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में दोनों कोतवाली के कंट्रोल रूम में दिखाई दे रहे हैं।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली में तैनात संबंधित मुंशी/पुरुष सिपाही को निलंबित कर दिया गया है, जबकि महिला सिपाही के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। विभागीय जांच के बाद ही पूरे मामले की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article