33 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

केजीएमयू में नर्सिंग छात्रा की मौत पर हंगामा

Must read

 

दिव्यांशी यादव की मौत के बाद छात्रों का धरना, डेंगू के दौरान ड्यूटी कराने का आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में नर्सिंग छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया और छात्रा को इलाज एवं आराम के लिए पर्याप्त अवकाश नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।
छात्रों का आरोप है कि द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्यांशी यादव डेंगू से बीमार थी, इसके बावजूद उसे छुट्टी नहीं दी गई। बीमारी की स्थिति में भी काम करने के दबाव के कारण उसकी तबीयत बिगड़ती गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
छात्रों ने नर्सिंग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीमार छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

छात्रों के धरने के चलते केजीएमयू परिसर में हंगामे की स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शनकारी छात्र दिव्यांशी यादव की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच और नर्सिंग प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article