28 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

पीएम आवास योजना में यूपी का परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

Must read

 

लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदेश को यह सम्मान प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थी आधारित आवास निर्माण घटक में स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक आवास पूरे करने पर उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान मिला है। वहीं पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत स्वीकृत आवासों में सबसे अधिक प्रतिशत आवासों की धरातल पर शुरुआत कराने के मामले में प्रदेश को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

केंद्र सरकार की ओर से दोनों पुरस्कार केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदान किए। उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक महेंद्र बहादुर सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किए। समारोह में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रदेश को मिली इस राष्ट्रीय उपलब्धि को शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आवास योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और लाभार्थी केंद्रित व्यवस्था पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article