32 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर यूपी पुलिस सख्त, वर्दी में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर रील और आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वर्दी में अनुचित, अशोभनीय या विभागीय छवि खराब करने वाला कंटेंट पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर फिल्मी डायलॉग, गानों और विवादित वीडियो पर रील बनाकर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे विभाग की पेशेवर छवि प्रभावित हो रही है। इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा।
यूपी पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी गतिविधियों पर “यूपी पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी-2023” के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल रिपोर्ट भेजें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article