– 27 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बहुप्रतीक्षित पीसीएस-2026 परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी गुरुवार, 25 जून 2026 से शुरू कर दी है।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
पीसीएस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रशासनिक एवं राजपत्रित पदों पर भर्ती की जाती है। हर वर्ष प्रदेशभर के लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं।
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा योजना और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें, ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो।


