31 C
Lucknow
Friday, May 29, 2026

आंधी-बारिश से यूपी बेहाल, सीएम योगी सख्त- अफसरों को फील्ड में उतरने के दिए निर्देश

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली के कहर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जिलों के अधिकारी फील्ड में निकलकर नुकसान का आकलन करें और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनहानि, पशुहानि, फसल नुकसान और संपत्ति क्षति के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सीएम योगी ने जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जलभराव, टूटे बिजली पोल, बाधित यातायात और अन्य आपदा संबंधी समस्याओं को तत्काल दूर करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे में सरकार ने राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article