32 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की दिशा समिति बैठक, विकास कार्यों और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Must read

 

मिर्जापुर। अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में दिशा समिति की बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने जिले के अंत्येष्टि स्थलों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए, ताकि वहां बिजली की समस्या दूर हो सके और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) समूहों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया। अनुप्रिया पटेल ने झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने सड़कों की खुदाई के बाद लंबे समय तक मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई और संबंधित विभागों को जल्द से जल्द सड़कें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। खराब पड़े हैंडपंपों का सत्यापन कर उन्हें तत्काल ठीक कराने को भी कहा गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट न पैदा हो।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article