31.3 C
Lucknow
Saturday, July 11, 2026

खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

Must read

 

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 19670 गुरसहायगंज की ओर से फर्रुखाबाद की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास एक युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही खुदागंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के अभिलेखों के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article