33.7 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का शुभारंभ, यात्रियों को सस्ती सुविधा

Must read

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों के लिए ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत की गई है, जिसका ई-उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने किया।
इस कैफे के माध्यम से यात्रियों को चेक-इन क्षेत्र में बेहद किफायती दरों पर अल्पाहार और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि मात्र 10 रुपये में यात्रियों को नाश्ता और पेय पदार्थ मिल सकेंगे, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
कैफे में पानी, चाय, कॉफी समेत अन्य खाद्य सामग्री भी सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी। इस पहल का उद्देश्य हवाई यात्रा को अधिक किफायती बनाना और हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है।
‘उड़ान यात्री कैफे’ को यात्रियों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने के विकल्पों का बेहतर विकल्प मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article