लखनऊ। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम के दौरान कुल 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
इन नियुक्तियों में 320 महिला नर्सिंग अधिकारी और 345 पुरुष नर्सिंग अधिकारी शामिल हैं। सरकार की इस पहल को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशिक्षित और जिम्मेदार स्टाफ की अहम भूमिका होती है।
इन नियुक्तियों से प्रदेश के अस्पतालों में स्टाफ की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र


