कायमगंज/फर्रुखाबाद
04/मई/2026
मोहम्मद अमान खान
रविवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।कई स्थानों पर पुराने पेड़ उखड़ गए और ग्रामीण इलाकों में झोपड़ियां ढह गईं वही कई जगह बिजली के खंभे गिर पड़े। हालांकि जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसानों और बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
देर रात करीब पांच बजे तेज आंधी के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने इलाके में तबाही मचा दी।शाहपुर गंगापुर गांव में 70 साल से अधिक पुराना भारी-भरकम पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी का असर अधिक देखने को मिला, जहां कई गरीब परिवारों की झोपड़ियां धराशाई हो गईं।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली। आंधी-बारिश से किसानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। खेतों में कटाई के बाद रखा गेहूं तेज हवाओं में उड़ गया और बाद में हुई बारिश में पूरी तरह भीगकर खराब हो गया।
और जिन किसानों ने अपने खेतों में मक्का बोई हुई उन खेती में भी अधिक मात्रा में पानी भर जाने से किसानों की मक्का का बीज भी मारा गया।
इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। वहीं, लगातार आंधियों के चलते आम के बागों को भी भारी क्षति पहुंच रही है। पेड़ों से कच्चे आम (अमियां) बड़ी संख्या में गिर रहे हैं। बागवानों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम का मिजाज बना रहा तो इस बार आम की पैदावार काफी कम हो सकती है। आंधी के बाद करीब 40 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से मौसम जरूर सुहावना हो गया। दिनभर की उमस से परेशान लोगों को रात में राहत मिली और वे चैन की नींद सो सके।
वही बरझाला उपकेंद्र से संचालित बिजली से गोदाम नगला में स्थित दो खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर तेज हवाओ से नीचे आ गिरा।जिसके चलते आज सोमवार शाम तक बरझाला उपकेंद्र से संचालित बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रही।
हालांकि जब इस संबंध में अवर अभियंता कृष्ण कुमार मौर्या से जानकारी करने की कोशिश की गई।तो उन्होंने ने कॉल नहीं उठाई।


