25 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

यूपी में तबादला नीति लागू कैबिनेट ने दी मंजूरी

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबादलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार (4 मई) को हुई कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति को मंजूरी दे दी गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नीति मंगलवार से पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू हो जाएगी। इसके साथ ही विभागों में बड़े स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, नई नीति के तहत पारदर्शिता और प्रशासनिक संतुलन पर जोर दिया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने यह भी संकेत दिया कि तबादले तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे और प्रक्रिया को ऑनलाइन तथा पारदर्शी रखने पर विशेष ध्यान रहेगा।
इस फैसले के बाद प्रदेश के विभिन्न विभागों में हलचल तेज हो गई है और बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले संभावित माने जा रहे हैं।
सरकार का कहना है कि इस नीति से प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा कार्य में गति आएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article