34.2 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

जम्मू-कश्मीर से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, संभल हादसे में तीन की मौत, जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब

Must read

 

संभल/लखनऊ। जम्मू-कश्मीर से घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। संभल में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार परिवार जम्मू-कश्मीर से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की खबर क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। नमाज़-ए-जनाज़ा में हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुई, जहां महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी बड़ी मौजूदगी देखने को मिली।

शोकसभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। Ravidas Mehrotra तथा अरमान खां ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
परिवार पर एक साथ आई इस त्रासदी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ ही घंटों पहले तक जो परिवार सुरक्षित घर लौटने की तैयारी में था, वह अचानक हादसे का शिकार हो गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article