44.5 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

यूपी में फिर खुलेंगी ट्रैफिक उल्लंघनों की फाइलें!

Must read

– 13 लाख माफ चालान होंगे एक्टिव
– लाखों वाहन मालिकों पर कार्रवाई की तलवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 से 2021 के बीच माफ किए गए करीब 13 लाख ई-चालानों को दोबारा सक्रिय करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस फैसले के पीछे सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी बताई जा रही है, जिसमें गंभीर यातायात अपराधों से जुड़े चालानों को एकमुश्त माफ किए जाने पर चिंता जताई गई थी।
सूत्रों के अनुसार, अब परिवहन विभाग जिलेवार जांच कर उन मामलों को चिन्हित करेगा जिनमें सड़क सुरक्षा से जुड़े गंभीर उल्लंघन हुए थे। माना जा रहा है कि करीब 4 लाख मामलों में दोबारा कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है, जिनमें जुर्माना वसूली से लेकर कानूनी दंड तक की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
प्रदेश सरकार ने पहले लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एकमुश्त राहत देते हुए लाखों चालान समाप्त कर दिए थे। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि क्या खतरनाक ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा से जुड़े गंभीर अपराध भी उसी श्रेणी में माफ कर दिए गए थे?
परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक जिले में एक विशेष समीक्षा समिति गठित की जाए। यह समिति माफ किए गए चालानों की जांच कर उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटेगी और गंभीर मामलों की सूची तैयार करेगी। इसके बाद संबंधित चालानों को फिर से सक्रिय किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article