32.9 C
Lucknow
Friday, July 10, 2026

संगोष्ठी में मंचासीन व्यापारी एवं अधिकारी

Must read

व्यापारी संगोष्ठी में अधिकारियों ने व्यापारियों की सुनी समस्याऐं
फिरोजाबाद/शिकोहावाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा व्यापार करने मे होने वाली परेशानियों को लेकर एक संगोष्ठी हुई। जिसमें डिप्टी कमिशनर जीएसटी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और समाधान करने आश्वासन दिया।
शिकोहाबाद अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष वीएस गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों के समक्ष समाधान कराने की बात कही। खाद्य फूड आयुक्त चंदन पांडेय ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नही है और न किसी दलाल की वातों मे आने की जरूरत है। आप लोगों को व्यापार मे किसी प्रकार की कोई समस्या हो, तो आप सभी सीधे मुझसे अपनी समस्या बताकर हल करा सकते है। डिप्टी कमिशनर जीएसटी शेखर चौरसिया ने व्यापारियो से कहा की जीएसटी से डरने की कोई जरूरत नही है, अपना व्यापार आप लोग साफ सुथरा रखे। जिससे कोई परेशानी न हो, हम से जो भी मदद होगी, हम करेग।े हमारा विभाग आपके साथ है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष धीरज अग्रवाल, सचिव शशीकांत वर्मा, कोषाध्यक्ष मनप्रीत, कल्पतरु ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल सहित नगर के गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article