सीडीओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
फिरोजाबाद। जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से के तहत सीडीओ ने विकास भवन कार्यालय में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधे वितरित किए।
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने अधिकारियों और कर्मचारियों पौधों को सौंपते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक अभिभावक की तरह उसकी देखभाल करना और उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विकास भवन के समस्त स्टाफ से अपील की कि वे इन पौधों को अपने घरों व आसपास रोपित कर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लें।
अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधे देते सीडीओ


