36.4 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नें राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर रखी बेबाक राय

Must read

 

फर्रुखाबाद। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। विकास कार्यों की समीक्षा और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बीच उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी अपनी राय रखी।

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि “बेटी किसी की भी हो, उसका सम्मान होना चाहिए। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।” उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

विदेश में तीन भारतीय नागरिकों की मौत के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने घटना का कड़ा विरोध दर्ज कराया है और अमेरिकी राजनयिक को बुलाकर अपनी आपत्ति भी स्पष्ट रूप से व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और हर स्तर पर आवश्यक कदम उठा रही है।

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फर्रुखाबाद दौरे के दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरे समय सक्रिय दिखाई दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article