41 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

TMC पार्षद संजय दास ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Must read

उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिण दमदम नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पार्षद संजय दास (Sanjay Das) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पार्षद का शव शनिवार तड़के कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके नागेरबाजार स्थित उनके आवास से रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद संजय दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वो तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक अदिति मुंशी तथा उनके पति देबराज चक्रवर्ती के करीबी थे।

उत्तर 24 परगना जिले के साउथ दमदम नगरपालिका के वार्ड 18 से से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद संजय दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पार्षद का शव शनिवार (23 मई) तड़के कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके के नागेरबाजार स्थित उनके आवास से रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया।

पुलिस का कहना है कि मौत के असल कारण का पता विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। दास के बेडरूम से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जहां उनका शव फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि दास, राजारहाट-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक और प्रसिद्ध भक्ति गायिका अदिति मुंशी और उनके पति देबराज चक्रवर्ती के करीबी थे। देबराज चक्रवर्ती स्वयं बिधाननगर नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद हैं। मुंशी इस बार राजारहाट-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गई थीं।

पड़ोसियों ने यह भी बताया कि 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से दास काफी उदास थे। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा के एक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में देबराज चक्रवर्ती को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की हालिया घटना ने दिवंगत तृणमूल कांग्रेस पार्षद को और अधिक चिंतित कर दिया था।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article