कैलाश राजपूत के मंत्री बनने पर जिले भर में जश्न का माहौल
कन्नौज। यूपी की योगी सरकार के मंत्रीमण्डल विस्तार में कन्नौज जिले का प्रभाव और बढ गया।
कन्नौज सदर से विधायक समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरूण के बाद आज तिर्वा विधानसभा से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत को मन्त्री मण्डल मे शपथ लेते ही जिले मे जश्न का माहौल नजर आया। तिर्वा सहित इन्दरगढ, उर्मदा, नादेमऊ, सौरिख में भी जश्न मनाया जा रहा है। विधायक कैलाश राजपूत को राज्यमंत्री बनाया गया है।
तिर्वा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रति निधि सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में तिर्वा कस्बे मे जमकर जश्न मनाया गया।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिर्वा विधान सभा के विकास का रास्ता खोल दिया है। जनता में खुशी की लहर है।
तिर्वा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बिनोद गुप्ता ने श्री राजपूत के मंत्री बनने पर खुशी का इजहार किया और कहा कि तिर्वा विधान सभा के विधायक को पहली वार मंत्री बनाकर पिछडे क्षेत्र के विकास को नई उडान मिलेगी। श्री गुप्ता के नेतृत्व मे गांधी चौक पर जश्न मनाया गया।
कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल स्व० टी एन चतुर्वेदी के भतीजे अजय चतुर्वेदी ने तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत के मंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब तिर्वा नई उचाइयां छुयेगा।
तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा की प्रत्याशी डिम्पल यादव को हरवाने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। 2019 के लोक सभा चुनाव में डिम्पल यादव को तिर्वा विधान सभा से 15500 मतो से शिकस्त मिली थी।
चार बार के विधायक कैलाश राजपूत कद्दावर नेता के रूप मे जाने जाते है। कल्यान सिंह जब प्रदेश के मुख्य मंत्री थे तो विधायक कैलाश राजपूत मिनी मुख्यमंत्री के रूप मे विख्यात थे।
कैलाश राजपूत कक्षा 10 से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुडे हुए है।
कन्नौज चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव का क्षेत्र है इसलिए अखिलेश के गढ को भेदने के लिए कन्नौज को दो मंत्रियों का तोहफा दिया गया है।
तिर्वा से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत का जन्म 1956 मे हुआ। उन्होने एलएलबी तक की शिक्षा प्राप्त की। 1996 मे तिर्वा सीट से कैलाश राजपूत ने पहली बार चुनाव लड कर जीत हासिल की लेकिन इसके बाद उन्होंने भाजपा छोड दी और बसपा के टिकट से 2007 का चुनाव लडकर जीत दर्ज कर दूसरी बार चुनाव जीता।2017 में एक बार फिर श्री राजपूत भाजपा के टिकट पर चुनाव लडकर जीत दर्ज की। श्री राजपूत ने 2022 मे एक बार फिर भाजपा से टिकट लेकर जीत दर्ज कर चौथी बार विधायक बने।


