37.5 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

तीन महीने बाद होगी खामेनेई की सुपुर्द-ए-खाक, पूरे ईरान में शोक की लहर

Must read

– 2 करोड़ लोगों के पहुंचने का दावा

तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खेमेनई के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। उनकी मौत के लगभग तीन महीने बाद अब उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ईरान सरकार ने इसके लिए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है, जबकि देशभर में शोक जुलूस और श्रद्धांजलि सभाओं की तैयारी शुरू हो गई है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, खामेनेई की अंतिम विदाई में रिकॉर्ड संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन का दावा है कि करीब 2 करोड़ लोग अंतिम दर्शन और जनाजे में शामिल हो सकते हैं। इसे ईरान के इतिहास के सबसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी तेहरान सहित कई प्रमुख शहरों में विशाल शोक जुलूस निकाले जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं और लाखों लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article