मेरठ। होमगार्ड भर्ती के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत के बाद गंभीर हालत में भर्ती तीसरे अभ्यर्थी की भी जान चली गई। शामली निवासी सचिन ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे भर्ती प्रक्रिया के दौरान अब तक तीन अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है।
दौड़ के दौरान बिगड़ी थी हालत
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रही भर्ती के दौरान दौड़ते समय दो अभ्यर्थियों की मौत हुई थी, जबकि तीसरे अभ्यर्थी सचिन की भी दौड़ के दौरान हालत बिगड़ गई थी। लगातार हो रही मौतों के बाद भर्ती के दौरान किए गए स्वास्थ्य और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।


