33 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

कुर्सी में गहरे गड्ढे में डूबे तीन बालक, मौत से मचा कोहराम

Must read

बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के बैना गांव में रविवार देर शाम दर्दनाक हादसे में तीन बालकों की डूबने से मौत हो गई। निर्माणाधीन मुर्गी फार्म परिसर में मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। नहाने के दौरान 13 वर्षीय देवा, 10 वर्षीय दिव्यांश और 12 वर्षीय सुमित गहरे पानी में डूब गए।
ग्रामीणों ने देवा और सुमित को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दिव्यांश के लापता होने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात उसका शव भी बरामद कर लिया। हादसे के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह और सीओ जगतराम कन्नौजिया ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article