मंडी: बॉलीवुड एक्ट्रेस बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाकी के लिए जानी जातीं हैं। कंगना रनौत अक्सर सभी मामलों में बेबाकी के साथ अपनी राय रखती हैं। एक बार फिर कंगना रनौत ने महिलाओं (women) के हक में अपनी आवाज उठाई है। सफल महिलाओं को शक की निगाहों से देखने पर कंगना ने कहा कि इस चीज को अब बदलने की जरूरत है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा कि जो महिलाएं अपनी मेहनत के दम पर जिंदगी में कामयाबी हासिल करती हैं। उन्हें भी समाज गलत नजर से देखता है। अगर कोई महिला किसी बड़ी पोस्ट या बड़े मुकाम पर अपने टैलेंट के दम पर पहुंचती है, तब भी उसे लेकर कहा जाता है कि- उसे किसी पुरुष के साथ सोकर सक्सेस मिली है।
मीडिया से बातचीत में कंगना ने देश में औरतों संग हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर अपनी आवाज उठाई। एक्ट्रेस ने कहा कि आज के दौर में भी सक्सेसफुल महिलाओं को शक की नजरों से देखा जाता है। कंगना ने कहा कि भले ही महिलाएं अपनी कड़ी मेहनत के दम पर किसी बड़े पद पर पहुंची हो।
कंगना ने कहा कि भले ही कोई महिला राजनीति से जुड़ी हो या किसी ऊंचे पद पर पहुंची एक प्रोफेशनल हो… अक्सर कामयाब माहिलाओं की सफलता को उनकी मेहनत और टैलेंट के बजाय उनके कैरेक्टर से जोड़ा जाता है। कंगना ने जोर देते हुए कहा कि आज के मॉडर्न जमाने में भी दुनिया के किसी न किसी हिस्से में महिलाओं को इस मानसिकता से ही देखा जाता है।
अगर कोई महिला किसी बड़ी पोस्ट या बड़े मुकाम पर अपने टैलेंट के दम पर पहुंचती है, तब भी उसे लेकर कहा जाता है कि वो किसी के साथ सोकर ही करियर में आगे पहुंची होगी। अब चाहे वो महिला कोई वकील हो, कोई गर्वनर हो या किसी ऊंचे पद पर हो। समाज में महिलाओं की कामयाबी की सराहना करने के बजाए उन्हें शक की निगाहों से देखा जाता है।
महिलाओं को सजता-संवरता देखकर अक्सर समाज में कहा जाता है कि वो मर्दों को इंप्रेस करने के लिए ऐसा करती हैं। कंगना ने भी कहा कि ऐसी सोच को बदलने की जरूरत है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। फिल्म दर्शकों को थियेटर तक खींचने में सफल हो रही है।


