34.1 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

चोरों ने मंदिर में किया चोरी का असफल प्रयास

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। काली माता मंदिर में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग निवासी रिंकूलाला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 01 अगस्त की रात करीब 2-3 बजे अम्बेडकर स्मारक के पास स्थित काली माता मंदिर का ताला चोरों ने तोड़ दिया। इसके बाद तीन चोरों ने मंदिर के अंदर घुसकर गोलक और घंटा तोड़ने की कोशिश की। सुबह राहगीरों व मंदिर के पुजारी ने इसकी जानकारी मन्दिर के संचालन को दी। मंदिर परिसर में कैमरा में चोरों को अंदर आते देखा गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article