30 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

मक्का की फसल काट कर मंदिर को किया क्षतिग्रस्त

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। खेत में खड़ी मक्का की फसल को काटकर नष्ट करने और मंदिर के पिलर को क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग के ग्राम तेराजाकेट निवासी मोहम्मद तस्लीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 31 जुलाई की रात्रि करीब 9.30 बजे अज्ञात लोगों ने उसकी मक्का की फसल को काटकर नष्ट कर दिया। जबकि निर्माणाधीन मंदिर के पिलर को भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article