23 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने फूंका हेमंत सोरेन का पुतला

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को त्रिपोलिया चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

अभाविप जिला संयोजक हर्षवर्धन चौहान के नेतृत्व में करीब एक दर्जन कार्यकर्ता त्रिपोलिया चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतले का दहन किया गया।
जिला संयोजक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उन्होंने झारखंड सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान सत्र प्रमुख मयंक शुक्ला, शुभम विद्यार्थी, आधार पाठक सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article