34 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने की अनोखी बारात बनी चर्चा का विषय

Must read

बदायूं/बिल्सी: तहसील क्षेत्र के सुंदर नगर गांव में गुरुवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से दुल्हन को लेकर दूल्हा हेलीकॉप्टर (helicopter) से गांव पहुंचा। हेलीकॉप्टर की गूंज सुनते ही गांव में उत्सुकता फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। यह दृश्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

सुंदर नगर निवासी अमित चौहान, धर्मवीर चौहान के पुत्र हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। उनके परिवार की लंबे समय से इच्छा थी कि शादी की बारात और दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हो। इसी सपने को साकार करते हुए बुधवार को बारात सुंदर नगर गांव से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुई थी।

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दूल्हा-दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर गांव पहुंचा। जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और तालियों के साथ नवविवाहित जोड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस पल को यादगार बना दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में यह पहली बार हुआ है जब कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर से आई हो। उल्लेखनीय है कि अमित चौहान अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं, और उनकी यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।.

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article